डीडवाना जिले में आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने भूमि आवंटन की प्रक्रिया तेज कर दी है। इसी क्रम में जिला कलेक्टर डॉ. महेंद्र खड़गावत के निर्देश पर नावां में उप जिला चिकित्सालय और परबतसर तहसील में पशु चिकित्सा उपकेंद्रों के लिए भूमि आवंटित की गई है। अतिरिक्त जिला कलेक्टर मोहनलाल खटनावलिया ने बताया कि स्वास्थ्य सुविधाओं के विकास को गति देने के लिए नावां तहसील के ग्राम राजास में राजकीय उप जिला चिकित्सालय के भवन निर्माण हेतु चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग को 3.00 हेक्टेयर भूमि आवंटित की गई है। उन्होंने यह भी बताया कि पशुपालन विभाग को परबतसर तहसील के ग्राम मोड़ी खुर्द में पशु चिकित्सा उप केंद्र के भवन निर्माण के लिए 0.1500 हेक्टेयर और ग्राम कुण्डरी में भी 0.1500 हेक्टेयर भूमि आवंटित की गई है। अतिरिक्त जिला कलक्टेर खटनावलिया ने स्पष्ट किया कि जिला कलक्टर डॉ. खड़गावत के निर्देशानुसार जिले में राजकीय कार्यालयों, विद्यालयों, खेल मैदानों और जनसुविधाओं से जुड़े विकास कार्यों को सुदृढ़ करने के लिए भूमि आवंटन का कार्य लगातार जारी है। इस पहल से जिले में स्वास्थ्य एवं पशुपालन सुविधाओं का विस्तार होगा, जिसका सीधा लाभ आमजन को मिलेगा


