हलवाई के समोसे में ब्लेड देख उड़े होश:घर पर खाते समय निकला शेविंग ब्लेड, खाद्य सुरक्षा विभाग ने सैंपल लिए

टोंक जिले के निवाई कस्बे में एक मशहूर हलवाई की दुकान से खरीदे गए समोसे में ब्लेड का टुकड़ा निकला। ग्राहक ने फोन पर खाद्य सुरक्षा विभाग में शिकायत की। शिकायत पर जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। यह दुकान कस्बे के अहिंसा सर्किल के पास जैन नमकीन भंडार के नाम से है। समोसे में ब्लेड निकलने का पता चलते ही दुकान पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने तत्काल कार्रवाई करते हुए समोसे, उसमें से निकले ब्लेड के टुकड़े और चटनी के सैंपल लिए। विभाग के अधिकारी सत्यनारायण गुर्जर ने बताया- जांच के दौरान यह भी पाया गया कि दुकान में मिठाइयां खुली रखी थीं, जो खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन है। सभी सैंपल जांच के लिए भेजे जा रहे हैं और रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद शहर के अन्य दुकानदारों में भी हड़कंप मच गया। ग्राहक रवि ने बताया- आज सुबह मैं जैन नमकीन भंडार से कचौरी, बड़े और समोसे खरीद कर ले कर गया था। घर पहुंचकर दोने में समोसे तोड़ कर चटनी डाल रहा था। एक समोसे में शेविंग करने वाला ब्लेड मिला। इसके बाद मैंने खाद्य सुरक्षा विभाग में फोन कर शिकायत की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *