स्वामी विवेकानंद जयंती पर विशेष कार्यक्रम:जयपुर के श्री महावीर कॉलेज में युवाओं ने पोस्टर और व्याख्यान से दी महान संत को श्रद्धांजलि

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, जयपुर महानगर ने राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर महावीर कॉलेज, सी-स्कीम जयपुर में शुक्रवार को एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में स्वामी विवेकानंद के जीवन पर आधारित पोस्टर प्रतियोगिता और व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. मुकेश कुमावत द्वारा अतिथियों के स्वागत से हुई। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आशीष गुप्ता ने छात्रों को स्वामी विवेकानंद के जीवन और उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। विशेष अतिथि रोहित चतुर्वेदी (अभाविप जयपुर महानगर के विभाग संगठन मंत्री) ने स्वामी विवेकानंद के वैश्विक योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि कैसे स्वामी जी ने भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों को विश्व स्तर पर स्थापित किया और आज के युवा उनके आदर्शों को अपनाकर विश्व में भारत का नाम रोशन कर सकते हैं। कार्यक्रम के दौरान पंच परिवर्तन की अवधारणा पर भी चर्चा की गई। समापन में प्रतियोगिता के विजेता छात्रों को सम्मानित किया गया और डॉ. अपूर्वा ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। इस आयोजन ने युवाओं को स्वामी विवेकानंद के विचारों से जुड़ने और उनके आदर्शों को आत्मसात करने का अवसर प्रदान किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *