बरसात में नहीं रुके भक्तों के कदम:राम रथ यात्रा में कोई छाता लिए पहुंचा तो कोई बरसात में भजनों पर झूमा

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का एक साल पूरा होने पर शनिवार को शहर में श्याम निशान रामरथ यात्रा निकाली गई। दुर्गा मंदिर मार्केट से निकली शोभायात्रा में भक्तों का उत्साह देखते ही बनता था। तेज बरसात के बावजूद बड़ी संख्या में श्रद्धालु इसमें शामिल हुए। कोई भजनों पर झूमा तो किसी ने बाबा श्याम की ध्वजा उठाकर रथयात्रा में भागीदारी की। रामरथ यात्रा में शामिल कुछ श्रद्धालुओं ने हाथ में छाते भी लिए हुए थे। वहीं युवतियां और महिलाएं बिना बरसात की परवाह किए बाबा श्याम के भजनों पर नाचती गाती नजर आईं। कतार में लगकर किए दर्शन
मंदिर परिसर में लोगों ने कतार में लगकर दर्शन किए। मंदिर में अंदर से बाहर तक बस श्रद्धालु ही नजर आ रहे थे। श्रद्धालुओं ने बाबा श्याम को गुलाब की कलियां, इत्र, प्रसाद, ध्वजाएं आदि अर्पित किए। मंदिर में विशेष प्रसाद भी अर्पित किया गया। श्री श्याम निशान राम रथ यात्रा दोपहर करीब बारह बजे शहर के दुर्गा मंदिर मार्केट से रवाना हुई। इसमें सबसे आगे कलश सिर धारण किए महिलाएंचल रही थीं वहीं इसके पीछे रथ पर भगवान राम के अयोध्या मंदिर में स्थापित स्वरूप की सचेतन झांकी थी।उनके साथ रथ पर बजरंगबली भी सवारथे। राम, कृष्ण और बाबा श्याम के स्वरूप रथ पर
रामरथ यात्रा की विशेषता यह थी कि इसमें रथ पर भगवान राम,कृष्णऔर बाबा श्याम की झांकियां सभी के आकर्षणका केंद्र थी। जगह-जगह लोग शोभायात्रा के स्वागत में निकल आए। किसी ने श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद के स्टॉल लगाए तो कोई खुद ही शोभायात्रा में शामिल हो गया। शोभायात्रा में लोग रंग बिरंगी ध्वजाएं लेकर शामिल हुए। बरसात की नहीं परवाह
शोभायात्रा में शामिल युवतियों और महिलाओं को बरसात की भी परवाह नहीं थी। सड़कों पर पानी बरसने के बाद भी वे ध्वजाएं लिए हुए नाचते-गाते बाबा श्याम के मंदिर की ओर बढ़ती नजर आ रही थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *