अलवर में अवैध रूप से संचालित कैफे पर दबिश:युवक-युवतियों को पकड़ा, स्पा भी चल रहा था; पुलिस को मिली थी शिकायत

अलवर शहर में अवैध रूप से संचालित स्पा व कैफे पर पुलिस ने शनिवार को दबिश दी तो हड़कंप मंच गया। कुछ कैफे से युवक-युवतियों को पकड़ा है। जहां अवैध काम होने की पुलिस को शिकायत मिली थी। CO सिटी अंगद शर्मा के नेतृत्व में अवैध कैफे पर कार्यवाही की गई। सीओ ने बताया कि काफी दिनों से लगातार शिकायत मिल रही थी कि शहर में कुछ कैफे पर अवैध गतिविधि होती हैं। उसके बाद एसपी के निर्देशन में पुलिस टीम ने छापा मारा है। कैफे पर मिले युवक युवतियाें के पास आवश्यक दस्तावेज भी नहीं मिले। ऐसे युवक युवतियों को पाबंद किया है। वहीं अवैध चल रहे कैफे संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा अवैध संचालित स्पा के खिलाफ भी एक्शन लिया जाएगा।​​​​

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *