मानसरोवर स्थित दीप इंटरनेशनल कॉलेज फॉर एजुकेशन में आयोजित 6 दिवसीय समाजोपयोगी उत्पादक कार्य शिविर का सफल समापन हुआ। समापन समारोह में अग्रवाल शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. संजीव कुमार सिंघल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। रेयान कॉलेज फॉर एजुकेशन के प्राचार्य डॉ. हिमांशु शर्मा ने भी कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम के समापन पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. योगेश कुमार शर्मा ने बी.एड. के मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस शिविर के माध्यम से छात्रों को समाज के प्रति उत्पादक योगदान की प्रेरणा दी गई।


