खंडवा जामा मस्जिद में बुजुर्ग को आया हार्ट अटैक, मौत:वजु करने के दौरान अचानक जमीन पर गिर, सीसीटीवी आया सामने

खंडवा की एक मस्जिद में नमाज में पढ़ने के लिए पहुंचे बुजुर्ग को हार्ट अटैक आ गया। जिसकी उनकी कुछ सेकेंड में जान चली गई। वह सीढ़ियों पर बैठे थे, इसी दौरान घटना हो गई। पूरा घटनाक्रम मस्जिद में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया हैं। जिसका वीडियो दो दिन बाद सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, घटना शहर के हरिगंज स्थित जामा मस्जिद की है। करीब 20 सालों से मस्जिद कमेटी के सदस्य हाजी शेख अलीम ठेकेदार (56) की मस्जिद में वजु करते समय मौत हो गई। बताते है कि, गुरूवार के दिन वह इशा (साढ़े पांच बजे सुबह) की नमाज पढ़ने मस्जिद पहुंचे थे। वे अच्छी तरह चलते हुए वजुखाने तक पहुंचे और वहीं बैठकर अजान खत्म होने का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान वे जमीन पर गिर पड़े। डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
मस्जिद कमेटी के कोषाध्यक्ष एडवोकेट अशफाक खान ने बताया कि मस्जिद में मौजूद लोग कुछ समझ पाते इससे पहले उनकी सांसें थम चुकी थी। यहां से उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शुक्रवार को उन्हें बड़ा कब्रस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। परिजनों ने बताया कि, मृतक अलीम ठेकेदार पूरी तरह स्वस्थ थे। उन्हें पहले से ऐसी कोई शिकायत नहीं थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *