फाजिल्का बाजार में गलत पार्किंग से जाम लगा:ड्राइवर ने बीच रोड में लगाई कार, गायब हुआ, पुलिस ने हटवाई गाड़ी

फाजिल्का में एक लापरवाह कार ड्राइवर की गलत पार्किंग ने लोगों को परेशानी में डाल दिया। उसने सड़क के बीचों बीच अपनी कार खड़ी कर दी, जिससे करीब आधा किलोमीटर तक लंबा जाम लग गया और इससे आम नागरिकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। घटना गौशाला रोड स्थित मेन बाजार की है। स्थानीय लोगों ने कार के मालिक को खोजने के लिए आसपास की दुकानों में काफी प्रयास किया, लेकिन कहीं पता नहीं चला। इसके बाद मजबूरन लोगों को पुलिस में शिकायत करनी पड़ी। जिला ट्रैफिक पुलिस इंचार्ज परमजीत सिंह ने तत्काल कार्रवाई करते हुए अपनी टीम को मौके पर भेजा। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार ड्राइवर के खिलाफ चालान कार्रवाई की। साथ ही यातायात व्यवस्था को सुचारू करने के लिए गाड़ी को वहां से हटाया। पुलिस के अनुसार, ऐसी लापरवाही से न केवल आम लोगों को परेशानी होती है, बल्कि किसी आपातकालीन स्थिति में गंभीर समस्या भी पैदा हो सकती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *