बुरहानपुर जिले में मतदाता सूची का स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) का पहला चरण 18 दिसंबर को पूरा हो गया। यह प्रक्रिया 4 नवंबर से चल रही थी और दौरान दो बार समय सीमा बढ़ाई गई थी। इस चरण में कुल 58 हजार 500 से अधिक मतदाताओं के नाम काटे जाने की संभावना है। इसमें ऐसे मतदाता शामिल हैं जिनकी मृत्यु हो चुकी है, जो अनुपस्थित हैं या शिफ्ट हो गए हैं। कुछ डबल एंट्री के मामले भी सामने आए हैं। बुरहानपुर और नेपानगर विधानसभा क्षेत्रों में करीब 14 से 15 हजार मतदाता नो मैपिंग में आए हैं। ये ऐसे मतदाता हैं जिनके दस्तावेज उपलब्ध नहीं हैं, जिन्होंने आपत्तियां लगाई हैं या कुछ काम की तलाश में बाहर गए थे और वापस नहीं लौटे। इनमें से अधिकांश के नाम आगे चलकर जुड़ने की संभावना है। दावे-आपत्ति के माध्यम से अफसर अंतिम निर्णय लेंगे। ड्राफ्ट पब्लिकेशन और दावे-आपत्ति प्रक्रिया उप जिला निर्वाचन अधिकारी व डिप्टी कलेक्टर राजेश पाटीदार ने बताया कि जिले में एसआईआर का पहला चरण पूरा हो गया है। इस दौरान गणना पत्रक का वितरण, जमा करना और डिजिटाइजेशन का काम शामिल था। बीएलओ, एआरओ और ईएआरओ ने मतदाता सूची पुनरीक्षण में बेहतर काम किया। जिले में कुल 58 हजार से अधिक मतदाताओं के नाम सूची से कटेंगे। ड्राफ्ट पब्लिकेशन 23 दिसंबर को होगा। इसके बाद दावे और आपत्तियां जमा करने के लिए एक माह का समय रहेगा। बुरहानपुर और नेपानगर विधानसभा की स्थिति बुरहानपुर विधानसभा नेपानगर विधानसभा नो मैपिंग मतदाता नेपानगर एसडीएम भागीरथ वाखला के अनुसार नेपानगर विधानसभा क्षेत्र में नो मैपिंग और दावे-आपत्ति वाले मतदाता लगभग 8,131 हैं। इनमें कुछ महाराष्ट्र चले गए हैं और कुछ की डिटेल नहीं मिली। इनमें से अधिकांश के नाम बाद में जुड़ने की उम्मीद है।


