खालसा कालेज नर्सिंग में अरदास दिवस मनाया

अमृतसर| खालसा कालेज गवर्निंग काउंसिल के तहत चल रहे खालसा कालेज संस्थानों की परंपराओं के अनुसार, खालसा कालेज ऑफ नर्सिंग में नए एकेडमिक सेशन की शुरुआत के मौके पर भगवान की शरण में जाकर अरदास दिवस मनाया गया। कालेज प्रिंसिपल डा. अमनप्रीत कौर के सहयोग से आयोजित इस धार्मिक समारोह के मौके पर काउंसिल के ज्वाइंट सेक्रेटरी लखविंदर सिंह ढिल्लों, परमजीत सिंह बल और सिख इतिहास माहिर व खालसा कालेज सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रिंसिपल डा. इंदरजीत सिंह गोगोआनी ने गुरु चरणों में शिरकत की। इस मौके पर सहज पाठ जी के भोग के बाद कालेज के स्टूडेंट्स ने पूरी संगत को बाणी का कीर्तन से निहाल किया। इस दौैरान मिलकर नर्सिंग स्टूडेंट्स के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि उन्होंने गवर्निंग काउंसिल की देखरेख में चल रहे खालसा कालेज के संस्थानों की परंपरा के बारे में जानकारी सांझी की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *