भास्कर न्यूज | अमृतसर गाहर सनातन धर्म मंदिर में मंगल मिलाप टीम की ओर से आयोजित साप्ताहिक श्री हनुमान चालीसा के सप्त पाठ में धर्म जागरण संयोजक राम गोपाल ने विशेष रूप से शिरकत की। मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष कृष्ण कुमार शर्मा कुक्कू, महासचिव सुरिंदर कुमार वशिष्ठ और टीम प्रमुख अश्वनी पराशर ने उनका स्वागत किया। समारोह को संबोधित करते हुए राम गोपाल ने कहा कि पंजाब में सुनियोजित तरीके से हो रहा धर्म परिवर्तन एक गंभीर संकट है। उन्होंने सचेत किया कि ईसाई मिशनरीज और अन्य संगठनों का उद्देश्य हिंदू-सिख समाज को अल्पसंख्यक बनाना है, जिससे पलायन की स्थिति पैदा हो सकती है। उन्होंने गुरुओं के बलिदान को याद करते हुए कहा कि हमें अपने धर्म की रक्षा के लिए एकजुट होना होगा। सौभाग्य से यह वर्ष श्री गुरु तेग बहादर जी का 350वां बलिदान वर्ष है। धर्म परिवर्तन को रोक कर हम अपने नौवे गुरु को सच्ची श्रद्धांजलि भेट कर सकते हैं। इसके लिए हम सब चार कार्य शुरू करें। पहला अपने परिवार में प्रतिदिन धार्मिक ग्रन्थों का अध्ययन शुरू करें। दूसरा अपने मोहल्ले में सप्ताह में एक दिन धार्मिक स्थान पर एकत्र होकर सत्संग करें। तीसरा अपने कार्यस्थल (फैक्ट्री/दुकान) पर भी सप्ताह में एक दिन हनुमान चालीसा आदि का पाठ कर प्रसाद वितरण करें। इस मौके पर भाजपा महिला मोर्चा अमृतसर की अध्यक्ष व पार्षद श्रुति विज, राकेश पाठक, प्रमोद महाजन, विजय राणा, राम शरण, नवदीप शर्मा, चंद्र मोहन व अन्य उपस्थित थे।


