मऊगंज में जमीनी विवाद पर दो परिवारों में मारपीट:ग्राम जरकटी में एक युवक घायल, पुलिस ने किया केस दर्ज

मऊगंज जिले के नईगढ़ी थाना क्षेत्र के ग्राम जरकटी में शनिवार दोपहर जमीनी विवाद को लेकर दो परिवारों के बीच मारपीट हो गई। इस घटना में एक युवक घायल हो गया, जिसके हाथ में गंभीर चोटें आई हैं। घायल की पहचान जरकटी निवासी मनोज साकेत (35 वर्ष) पुत्र छोटेलाल साकेत के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, जमीनी बंटवारे को लेकर दोनों परिवारों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। शनिवार दोपहर इसी विवाद ने बहस का रूप लिया, जो बाद में हाथापाई में बदल गई। मारपीट के दौरान परिवार के ही लोगों ने मनोज साकेत के साथ मारपीट की, जिससे उन्हें चोटें आईं। घटना के बाद मनोज साकेत ने नईगढ़ी थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित की शिकायत पर नईगढ़ी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मारपीट का प्रकरण दर्ज नईगढ़ी थाने के प्रधान आरक्षक रामकुमार भास्कर ने बताया कि जमीनी विवाद को लेकर मारपीट का प्रकरण दर्ज किया गया है और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *