सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की मौत:दो सप्ताह पहले पशु से टकराकर हुआ था घायल, बठिंडा में चल रहा था इलाज

पंजाब के फाजिल्का जिले के अबोहर में सड़क हादसे में घायल एक व्यक्ति की बठिंडा में इलाज के दौरान मौत हो गई। करीब दो सप्ताह पहले वह अपने घर लौटते समय एक पशु से टकराकर घायल हो गया था। मृतक की पहचान सुखचैन निवासी विनोद कुमार (39) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, विनोद कुमार 8 दिसंबर को शहर में काम खत्म कर बाइक से अपने गांव सुखचैन लौट रहे थे। गांव के पास सड़क पर अचानक एक पशु सामने आ गया, जिससे उनकी बाइक टकरा गई। इस हादसे में विनोद गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें तुरंत सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उन्हें बठिंडा के एम्स अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां कई दिनों तक चले इलाज के बाद आज उनकी मौत हो गई। विनोद कुमार मेहनत-मजदूरी का काम करते थे। उनका विवाह चार साल पहले ही हुआ था। इस घटना से पूरे गांव में दुख का माहौल है। सीतो चौकी के इंचार्ज एएसआई बलबीर सिंह ने मृतक की पत्नी पूजा के बयानों के आधार पर कार्रवाई की है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 279 और 304ए के तहत मामला दर्ज किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *