अमृतसर| भवन्ज एसएल पब्लिक स्कूल इस्लामाबाद में ग्रेजुएशन समारोह और पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इसमें जतिंदर सिंह मोती भाटिया मेयर अमृतसर तथा एमएलए डॉ. कुंवर विजय प्रताप सिंह आईपीएस मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। अध्यक्ष अविनाश ने आए हुए अतिथियों तथा अभिभावकों का स्वागत किया। तत्पश्चात स्कूल की मुख्याध्यापिका वनीता महेंद्रू ने स्कूल के कार्यों, उपलब्धियों तथा विद्यार्थियों के द्वारा प्राप्त पुरस्कारों का विवरण पढ़ा। इसके बाद छात्रों ने शून्य से सृजन की गाथा का संगीतमय मंचन किया।


