आगर-मालवा के सुसनेर-सोयत क्षेत्र में जिला पंचायत के वार्ड-1 का उपचुनाव 29 दिसंबर को होगा। प्रत्याशियों ने जनसंपर्क और प्रचार अभियान शुरू कर दिया है। इस सीट पर सोयत ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कैलाश पाटीदार मैदान में हैं। वह जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजयलक्ष्मी तंवर कार्यकर्ताओं के साथ सोयत और आसपास के गांवों में पाटीदार के समर्थन में जनसंपर्क कर रही हैं। दूसरी ओर, ग्राम गुंदलावदा की मथुराबाई पति मोहनसिंह के समर्थन में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष चिंतामण राठौर कार्यकर्ताओं के साथ जनसंपर्क कर रहे हैं। मोहनसिंह पहले भाजपा सोयत मंडल के अध्यक्ष रह चुके हैं। भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष भी मैदान में इसी वार्ड से भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष कालूसिंह सिसौदिया भी चुनाव लड़ रहे हैं। उनके समर्थन में पूर्व विधायक राणा विक्रमसिंह ने ढोलाखेड़ी बालाजी से प्रचार अभियान शुरू किया। कार्यकर्ता बैठक में राणा विक्रमसिंह ने कालूसिंह को जिताने की अपील की। भाजपा समर्थित दो प्रत्याशी, मतभेद के संकेत चर्चा है कि भाजपा समर्थित दो प्रत्याशियों के मैदान में होने से कार्यकर्ताओं में मतभेद के संकेत हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष ओम मालवीय ने बताया कि उपचुनाव में भाजपा का अधिकृत उम्मीदवार नहीं है। बावजूद, पूर्व जिला उपाध्यक्ष और पूर्व मंडल अध्यक्ष की पत्नी खुद को भाजपा समर्थित प्रत्याशी बताते हुए प्रचार कर रही हैं। दोनों पक्षों के समर्थन में वरिष्ठ भाजपा नेताओं के वीडियो और प्रचार सामग्री सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।


