विदेशी बाइकर्स का भारतीय परंपरा से किया गया स्वागत:यूएस, जर्मनी, नीदरलैंड सहित 9 देशों के रोटरी क्लब सदस्य सीहोर पहुंचे

इंदौर से शुरू हुई ‘राइड फॉर रोटरी’ बाइक रैली के तहत अंतरराष्ट्रीय रोटरी संबंधों को मजबूत करने का अनूठा प्रयास किया गया। अमेरिका, जर्मनी, नीदरलैंड, पोलैंड, हॉलैंड, स्विट्जरलैंड, नॉर्वे, बेल्जियम और इंडोनेशिया से आए नागरिकों का दल आज शनिवार को सीहोर पहुंचा। प्रोजेक्ट्स की जानकारी साझा की
सीहोर के ग्राम बिजलोन में आयोजित विशेष कार्यक्रम में मधु मिस्त्री और कृति मिस्त्री ने विदेशी अतिथियों का भारतीय संस्कृति के अनुरूप तिलक लगाकर और माला पहनाकर स्वागत किया। रोटरी क्लब के अध्यक्ष हिमांशु मिस्त्री ने संगठन के वर्तमान वर्ष में किए गए 13 प्रमुख प्रोजेक्ट्स की जानकारी दी और भविष्य की योजनाओं से अवगत कराया। सीहोर के इतिहास से कराया परिचित
रोटेरियन जॉली कुरियन ने विदेशी मेहमानों को सीहोर के समृद्ध इतिहास और सांस्कृतिक विरासत से परिचित कराया। राइडर्स ने भी अपने रोटरी क्लब के अनुभव साझा किए। कार्यक्रम में रघुनंदन निगोदिया, कैलाश अग्रवाल, कुमार प्रवीण शास्त्री समेत कई नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम के उपरांत सभी राइडर्स भोपाल के लिए रवाना हुए।

देखें कार्यक्रम के दौरान ली गई तस्वीरें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *