लुधियाना में करंट लगने से बच्चे की मौत:पाइप से छुआ हाईटेंशन तार, बेटे को देख बेसुध हुई मां, 17 जनवरी को जन्मदिन

पंजाब के लुधियाना जिले के जगराओं के गांव मलक में एक दर्दनाक हादसे में 14 वर्षीय एकमजीत सिंह की करंट लगने से मौत हो गई। यह घटना उस समय हुई, जब वह अपने घर के सामने फंसी पतंग को निकालने का प्रयास कर रहा था। मां के रोकने पर नहीं माना जानकारी के अनुसार एकमजीत शाम को अपने घर के सामने पतंग उड़ा रहा था। इस दौरान उसकी पतंग पास में स्थित बिजली ट्रांसफॉर्मर की तारों में फंस गई। पतंग को निकालने के लिए पहले उसने कई प्रयास किए, लेकिन जब सफलता नहीं मिली, तो वह घर से लोहे की पाइप लेकर आया। उसकी मां, जो उस समय पशुओं के लिए चारा काट रही थी, ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माना। ट्रांसफॉर्मर से निकली चिंगारियां जैसे ही लोहे की पाइप हाई-वोल्टेज तारों से टकराया, तेज करंट लगने से ट्रांसफॉर्मर से चिंगारियां निकलीं और जोरदार आवाज हुई। मां तुरंत बेटे को बचाने दौड़ी, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। अपने इकलौते बेटे को मौत के मुंह में जाते देख मां बेसुध हो गई। इकलौता बेटा था एकमजीत एकमजीत के जीवन की विडंबना यह थी कि 17 जनवरी को उसका जन्मदिन था। ग्रामीणों के अनुसार वह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था, जो सिधवां के एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ता था। उसका जन्म माता-पिता की शादी के कई सालों बाद हुआ था, इसलिए वह परिवार का बेहद लाड़ला था। घटना के बाद जहां मां बेसुध होकर बेटे को पुकारती रही, वहीं पिता का भी रो-रोकर बुरा हाल था। माता-पिता को मना कर ग्रामीणों ने किया संस्कार दर्दनाक घटना ने पूरे गांव को शोक में डुबो दिया है। ग्रामीणों ने किसी तरह माता-पिता को मना कर देर शाम गांव के श्मशानघाट में एकमजीत के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *