फरीदकोट में HMPV वायरस को लेकर अलर्ट:सिविल सर्जन जारी की एडवाइजरी, बोले- मास्क पहने और हाथ धोते रहे

पंजाब के फरीदकोट में स्वास्थ्य विभाग ने HMPV वायरस को लेकर विशेष एडवाइजरी जारी की है। यह वायरस पहले चीन में फैला था और अब भारत में भी इसकी दस्तक हो चुकी है। सिविल सर्जन डॉ. चंद्रशेखर कक्कड़ के अनुसार, HMPV कोविड-19 की तरह एक संक्रामक बीमारी है। इस वायरस का प्रभाव 3 से 6 दिन तक रहता है। मरीज आइसोलेशन और परहेज से आसानी से ठीक हो सकते हैं। बुखार, खांसी और जुकाम इसके प्रमुख लक्षण हैं। मरीजों को घबराने की जरूरत नहीं है, साधारण पेरासिटामोल और अधिक पानी के सेवन से लोग ठीक हो जाते हैं। विशेष सावधानी की जरूरत वाले लोगों में मधुमेह, अस्थमा, कैंसर के मरीज और 60-65 साल से ज्यादा उम्र के बुजुर्ग शामिल हैं। इन्हें भीड़ भाड़ वाली जगहों पर मास्क पहनना चाहिए। कोविड काल की तरह बार-बार हाथ धोने की आदत डालनी चाहिए। गंभीर लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *