फाजिल्का में परिवार पर तलवारों से हमला:दंपती समेत 3 घायल, बदमाशों को लड़कियों का पीछा करने से रोका था

पंजाब के फाजिल्का में लड़कियों का पीछा करने से रोकने पर कुछ युवकों ने एक परिवार पर तलवारों से हमला कर दिया। घटना में एक दंपती समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। गांव कमालवाला के निवासी राजकुमार ने बताया कि वह किन्नू तोड़ने का काम करते हैं, जिसमें कई महिलाएं और लड़कियां भी काम करती हैं। उनका आरोप है कि कुछ युवक बाइक पर सवार होकर इन लड़कियों का पीछा करते थे। जब राजकुमार ने इन युवकों को ऐसा करने से मना किया, तो उन्होंने बदले की कार्रवाई करते हुए धारदार हथियारों के साथ उनके घर पर हमला कर दिया। हमले में राजकुमार, उनकी पत्नी और भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। अस्पताल के डॉक्टरों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी जा रही है। पीड़ित परिवार ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *