फूफा ने 13 साल की भतीजी से किया दुष्कर्म:घर में अकेला पाकर वारदात को अंजाम दिया, आरोपी गिरफ्तार

ग्वालियर में एक फूफा ने अपनी 13 वर्षीय नाबालिग भतीजी के साथ दुष्कर्म किया है। यह घटना गोला का मंदिर थाना क्षेत्र में हुई। आरोपी ने घर में अकेला पाकर वारदात को अंजाम दिया और फिर डरा-धमकाकर उसका लगातार शोषण करता रहा। पुलिस ने शिकायत के बाद आरोपी फूफा को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित नाबालिग सातवीं कक्षा की छात्रा है। वह अपनी मां और बहन के साथ किराए के मकान में रहती है। उसकी मां नगर निगम में सफाईकर्मी के तौर पर काम करती हैं। पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, यह घटना लगभग पांच महीने पहले की है। रात 11 बजे नाबालिग घर पर अकेली थी। उसकी मां और बहन दवाई लेने डॉक्टर के पास गई थीं। जब वह कमरे में सो रही थी, तभी पड़ोस में रहने वाला उसका फूफा कमरे में घुस आया। आरोपी ने नाबालिग के कपड़े उतारने शुरू कर दिए, जिससे उसकी नींद खुल गई। जब उसने चिल्लाने की कोशिश की, तो फूफा ने उसका मुंह दबा दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी ने उसे किसी को भी घटना के बारे में बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। यह मामला तब सामने आया जब मां ने अपनी बेटी को तकलीफ में देखा। इसके बाद मां और बेटी ने गोला का मंदिर थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी फूफा के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *