अनूपपुर की थाना बिजुरी पुलिस ने नाबालिग बालिका से रेप के आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी विकास सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। घटना 13 दिसंबर 2025 की है। पीड़िता की मां ने 18 दिसंबर 2025 को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के अनुसार, उनकी 13 साल की बेटी पड़ोस में आग तापने गई थी। पैसों का लालच देकर घर से दूर ले गया आरोपी इसी दौरान आरोपी ने नाबालिग को पैसों का लालच दिया और उसे घर से दूर ले जाकर रेप किया। आरोपी ने पीड़िता को किसी को भी घटना के बारे में न बताने की धमकी दी और कहा कि यदि उसने बताया तो उसे जान से मार देगा। पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार रिपोर्ट के आधार पर थाना बिजुरी में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। घटना के बाद से फरार चल रहे आरोपी प्रेमलाल महरा को लगातार तलाश के बाद पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है।


