जयपुर में रविवार को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक ज्योतिष का दिव्य दरबार आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन सिरसी रोड, वैशाली नगर स्थित अंतर्राष्ट्रीय ज्योतिष चिकित्सा मंत्र आराधनम् में होगा। एस्ट्रो आचार्य पवन शर्मा की ओर से आयोजन किया जा रहा है, जिसमें शहर सहित देश-प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से श्रद्धालु शामिल होंगे। अयोध्या से पधारे श्रीमद जगद्गुरु रामानुजाचार्य स्वामी वासुदेवाचार्य विद्या भास्कर महाराज के सान्निध्य में कार्यक्रम आयोजित होगा। कार्यक्रम में कई जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी भी रहेगी। इसके साथ ही देश के अलग-अलग राज्यों से आए प्रमुख संत और महंत भी इस दिव्य दरबार में शामिल होंगे। एस्ट्रो आचार्य पवन शर्मा की ओर से कार्यक्रम में शामिल होने के लिए राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे को भी आमंत्रित किया गया है। कई विधाओं के एक्सपर्ट रहेंगे मौजूद
एस्ट्रो आचार्य पवन शर्मा ने बताया- दिव्य दरबार में ज्योतिष चिकित्सा से जुड़ी विभिन्न विधाओं के विशेषज्ञ एक ही मंच पर मौजूद रहेंगे। इसमें ज्योतिष चिकित्सा विशेषज्ञ, हस्तरेखा विशेषज्ञ, वास्तुकार, प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ, फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट, मस्तिष्क रेखा और रोम छिद्र से जुड़े जानकार शामिल होंगे। अलग-अलग राशि और नक्षत्र के अनुसार ज्योतिष चिकित्सा मंत्र आराधनम् का आयोजन किया जाएगा। जन्म कुंडली और नक्षत्र के आधार पर मार्गदर्शन
कार्यक्रम के दौरान जन्म कुंडली, प्रश्न कुंडली, हस्तरेखा और नक्षत्र गणना के आधार पर पौराणिक पद्धति से लोगों को मार्गदर्शन दिया जाएगा। आयोजकों के अनुसार यह दिव्य दरबार आगे देश के अलग-अलग राज्यों में भी आयोजित किया जाएगा, जहां विभिन्न फील्ड के एक्सपर्ट्स की मौजूदगी में लोगों को ज्योतिष चिकित्सा से जुड़ी जानकारी दी जाएगी।


