झालावाड़ गुरुद्वारे में 21 दिसंबर को गुरमत समागम:चार साहिबजादे सप्ताह पर शबद कीर्तन, कथा और फिल्म प्रदर्शन

झालावाड़ शहर के आनंद विहार गुरुद्वारा साहिब में 21 दिसंबर रविवार को गुरमत समागम का आयोजन किया जाएगा। यह समागम चार साहिबजादे को समर्पित सप्ताह के उपलक्ष्य में होगा। इसकी तैयारियों को लेकर सिख, पंजाबी और सिंधी समाज की बैठक भी आयोजित की गई है। गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान प्रितपाल सिंह ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 9 बजे निशान साहिब के चोला साहिब बदलने की सेवा से होगी। इसके बाद सुबह 10 बजे से शबद कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। मध्य प्रदेश के उज्जैन से आए भाई दिलप्रीत सिंह इस दौरान चार साहिबजादे को समर्पित सप्ताह पर कथा व्याख्यान देंगे, जिससे संगत निहाल होगी। इस कार्यक्रम में झालावाड़, झालरापाटन, बकानी और रायपुर की साध संगत भाग लेगी। दोपहर 12 बजे से गुरु साहिब का अटूट लंगर होगा। प्रवक्ता बलविंदर सिंह विट्ठल ने बताया कि दोपहर 1:30 बजे ‘चार साहिबजादे टू राइज ऑफ बंदा सिंह बहादुर’ फिल्म का प्रदर्शन किया जाएगा। समाज के लोग बड़ी संख्या में शामिल होकर फिल्म का आनंद लेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *