आगजनी में दो मकान जले, लोगों ने मदद की:सीहोर के पाटनी में 21 ग्रामीणों ने 16 हजार रुपए दिए; लाखों का नुकसान हुआ

सीहोर जिले के ग्राम पाटनी में बीती रात भीषण आग लगने से दो परिवारों के मकान जलकर खाक हो गए। इस घटना में इरफान के 10 कमरे और इकबाल के 6 कमरे पूरी तरह नष्ट हो गए। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग इतनी भीषण थी कि उस पर काबू नहीं पाया जा सका। आग से दोनों परिवारों का भारी नुकसान हुआ है। फ्रिज, कूलर, 5 लाख रुपए नकद, 40 कट्टी लहसुन (लगभग 3 लाख रुपए मूल्य की), 25 क्विंटल गेहूं, 5 क्विंटल चना और अन्य घरेलू सामान जैसे बिस्तर, कपड़े, सोफा, वॉशिंग मशीन, पलंग और टीवी जलकर राख हो गए। कुल मिलाकर लगभग 25 लाख रुपए का नुकसान होने का अनुमान है। इसमें 4 किलो चांदी, 6 तोला सोना पर भी असर पड़ा है। ग्रामीणों ने की मदद
घटना के बाद 26 ग्रामीणों ने मिलकर 16,010 रुपए का चंदा इकट्ठा किया। यह राशि पीड़ित इकबाल को सौंपी। ग्रामीणों ने अन्य लोगों और किसानों से भी अपील की है कि वे अपनी क्षमतानुसार पीड़ितों की मदद करें। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवारों के प्रति एकजुटता व्यक्त करते हुए कहा कि पूरी जनता और मध्य प्रदेश सरकार उनके साथ खड़ी है। यह पहला ऐसा मामला है जहां जन सहयोग से इतनी बड़ी राशि एकत्रित कर पीड़ित परिवार को तत्काल सहायता प्रदान की गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *