आगर-बड़ौद रोड पर ओवरलोड पिकअप का पहिया निकला:चौराहे पर लगी वाहनों की भीड़, क्षमता से अधिक सामान लदा था

आगर मालवा-बड़ौद रोड स्थित चौराहे पर ग्राम भदवासा की ओर जा रही एक ओवरलोड पिकअप वाहन का पहिया चलते-चलते अचानक अलग हो गया। तेज आवाज के साथ पहिया निकलने से चौराहे पर मौजूद लोग सहम गए और कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना शनिवार शाम की है। पिकअप में क्षमता से अधिक सामान लदा था गनीमत रही कि घटना के समय पिकअप वाहन के आगे-पीछे कोई अन्य वाहन नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पिकअप में क्षमता से अधिक सामान लदा था और बड़ी संख्या में सवारियां भी बैठी थीं। पहिया निकलते ही वाहन असंतुलित हो गया, जिससे सवारियों में खलबली मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। सड़क पर लगी वाहनों की कतारें पहिया सड़क पर गिरने से कुछ समय के लिए यातायात बाधित हो गया और वाहनों की कतारें लग गईं। पुलिस ने पहिया हटवाकर वाहन को किनारे कराया, जिसके बाद यातायात धीरे-धीरे सुचारू हो सका। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस मार्ग पर ओवरलोड वाहनों का संचालन आम बात है। उन्होंने जिम्मेदारों की लापरवाही पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसी घटनाएं कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकती हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *