हिस्ट्रीशीटर समेत जानलेवा हमले के 2 आरोपी गिरफ्तार:पुरानी रंजिश में 2 युवकों को लाठी-डंडे मारे थे; ग्रामीणों ने किया था प्रदर्शन

पीपलू थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले का खुलासा करते हुए गिरोह बनाकर अपराध करने वाले फरार एक हिस्ट्रीशीटर सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना अधिकारी रघुवीर सिंह ने बताया कि पीपलू थाने में दर्ज हत्या के प्रयास के मामले में आरोपी गिरोह बनाकर अपराध करते थे। जिनको पीपलू थाना पुलिस की गठित टीम ने कठिन परिश्रम करते हुए एक हिस्ट्रीशीटर सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। लाठी-डंडों से किया था हमला थानाधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए हिस्ट्रीशीटर धर्मेंद्र गुर्जर पुत्र लक्ष्मीनारायण गुर्जर निवासी गहलोद, तालिब पुत्र मोहम्मद रफीक मुसलमान निवासी गहलोद, आरिफ पुत्र फकीर मोहम्मद देशवाली मुसलमान निवासी डारडातुर्की,मुशर्रफ पुत्र मोहम्मद रफीक मुसलमान निवासी गहलोद को गिरफ्तार किया है। थाना अधिकारी ने बताया कि ग्राम गहलोद स्थित चौराहे पर आरोपी हसीन खान व इसके साथियों द्वारा पहले लाठी डंडों,सरियो से कालू उर्फ भाला जाट व मुकेश जाट पर पुरानी रंजिश को लेकर जानलेवा हमला कर दिया था। इससे उनके हाथ पैर फ्रैक्चर हो हुए थे। उसके बाद पीपलू थाना में परिवादी राजू जाट द्वारा रिपोर्ट पेश की गई थी। पुलिस ने प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपियों की तलाश शुरू की थी। पहले से ही आपराधिक मामले दर्ज हिस्ट्रीशीटर धर्मेंद्र गुर्जर के खिलाफ छह मुकदमे पीपलू थाने में दर्ज हैं। इसी तरह आरिफ पुत्र फकीर मोहम्मद के खिलाफ टोडारायसिंह, कोतवाली थाना टोंक, मालपुरा थाना,,सरवाड़ थाना , हनुमान नगर भीलवाड़ा में मारपीट व चोरी शाहिद अन्य धाराओं में 07 मुकदमे दर्ज हैं। वहीं तालिब पुत्र मोहम्मद रफीक के खिलाफ मेहंदवास, थाना पीपलू में मारपीट,बजरी चोरी, एससी-एसटी एक्ट के तहत और मुशर्रफ पुत्र मोहम्मद रफीक के खिलाफ पीपलू थाने में बजरी चोरी, मारपीट व एससी एसटी एक्ट के तहत दो मुकदमे दर्ज हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *