मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव:सीएम वर्चुअली करेंगे संवाद, नए कर्मचारियों को मिलेगी नियुक्ति और वेलकम किट

धौलपुर में रविवार को जिला स्तरीय मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव का आयोजन होने जा रहा है। नगर परिषद ऑडिटोरियम में दोपहर 12 बजे से शुरू होने वाले इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा वर्चुअल माध्यम से नवनियुक्त कर्मचारियों से संवाद करेंगे। जिला कलेक्टर निधि बी टी के अनुसार, कार्यक्रम के लिए जिला कोषाधिकारी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। कार्यक्रम में नवनियुक्त कर्मचारियों का पंजीकरण किया जाएगा और उन्हें उपस्थिति प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा। इस दौरान सभी नए कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र के साथ-साथ वेलकम किट भी प्रदान की जाएगी। कार्यक्रम की विशेष बात यह है कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा वर्चुअल माध्यम से न केवल नवनियुक्त कर्मचारियों से संवाद करेंगे, बल्कि विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगे। यह आयोजन राज्य सरकार की रोजगार सृजन और युवाओं को सरकारी नौकरियों से जोड़ने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *