10वीं पास युवाओं के लिए रोजगार का अवसर:13 जनवरी से जिले में लगेगा 7 दिन का केंप, सिक्योरिटी गार्ड, सुपरवाइजर के पदों पर होगी भर्ती

भारतीय सुरक्षा दस्ता परिषद नई दिल्ली व ग्लोबल इंडिया स्किल प्लेसमेंट के संयुक्त तत्वाधान में जिले के ग्रामीण व शहरी शिक्षित बेरोजगार अभ्यर्थियों को सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाइजर के पदों पर भर्ती कैंप का आयोजन 13 से 20 जनवरी तक किया जाएगा। एसएससीआई (SSCI) के भर्ती अधिकारी बृजमोहन कर्णावत ने बताया कि ग्रामीण एवं शहरी शिक्षित बेरोजगार विद्यार्थियों को रोजगार प्रदान करने के लिए सिक्योरिटी स्किल काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा 13 जनवरी को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कैथून, 14 जनवरी को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खैराबाद, 15 जनवरी को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सुल्तानपुर, 16 जनवरी को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सांगोद, 18 जनवरी को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय इटावा, 19 जनवरी को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रामगंजमण्डी, 20 जनवरी को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय महावीर नगर प्रथम कोटा में 7 दिवसीय भर्ती कैंपों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इच्छुक बेरोजगार अभ्यर्थी जिनकी योग्यता सुरक्षा जवान में 10वीं मार्कशीट, आयु 19 से 40 वर्ष,वजन 56 से 95 किलो, लंबाई 167.5 सेमी एवं सुरक्षा सुपरवाइजर 12वीं पास आयु 21 से 37 वर्ष लंबाई 170 सेमी होने के साथ ही शारीरिक फिजिकल में फिट होना आवश्यक है। वो अपनी 10वीं व 12वीं की अंक तालिका दो पासपोर्ट साइज फोटो एवं आधार कार्ड के साथ राजस्थान के अन्य जिले के बेरोजगार व्यक्ति भी भर्ती कैंप में उपस्थित होकर इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं। प्रशिक्षण में चयनित अभ्यर्थी को सफलतापूर्वक प्रशिक्षण बाद 65 वर्ष उम्र तक स्थाई रोजगार प्रदान किया जाएगा। इसके साथ ही, सुरक्षा जवान को 14 हजार से 18 हजार रुपये मासिक वेतन सुपरवाइजर को 16 हजार से 22 हजार मासिक वेतन पर भारत सरकार राज्य सरकार के अधीन राष्ट्रीयकृत बैंकों औद्योगिक प्रतिष्ठानों जैसे एसबीआई, यस बैंक, चित्तौड़गढ़ का किला, कुंभलगढ़ का किला, रणथंभौर का किला, दिल्ली का लाल किला, कुतुब मीनार, गुड़गांव हीरो होंडा, जे.सी.बी. जयपुर कंपनी में मानदेय दिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *