6 प्रवासी कुरजा पक्षियों की अज्ञात बीमारी से मौत:2 अन्य कुरजा बीमार, वन विभाग की टीम करेगी बर्ड फ्लू की जांच

जैसलमेर आए 6 कुरजा प्रवासी पक्षियों की शनिवार को अज्ञात बीमारी से मौत हो गई। वहीं 2 अन्य कुरजा पक्षी बीमार अवस्था में मिली। जिले के देगराय ओरण के पास छोड़िया गांव की सरहद में लुणेरी तालाब के पास मृत कुरजा पक्षी मिलने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। ग्रामीणों ने वन्य जीव प्रेमी सुमेर सिंह को इसकी जानकारी दी। मौके पर आए सुमेर सिंह ने वन विभाग की टीम को जानकारी देकर मौके पर बुलाया। मौके पर आई वन विभाग और पशुपालन विभाग की टीम ने मृत कुरजा पक्षियों के शव व घायल पक्षियों को लेकर पशु हॉस्पिटल गए। जहां बीमार पक्षियों का इलाज करवाएंगे वही मृत पक्षियों की जांच करेंगे ताकि मौत के कारणो की पुष्टि हो सके। वन विभाग के DFO आशुतोष ओझा ने बताया कि पक्षियों में बर्ड फ्लू आदि ना हो इसकी जांच की जाएगी। मृत पक्षियों का पोस्ट,मार्टम आदि करके जांच की जाएगी। 6 प्रवासी पक्षियों की मौत, 2 बीमार गौरतलब है कि जिले में इन दिनों काफी संख्या में प्रवासी कुरजा पक्षी विभिन्न तालाबों पर डेरा डाले हुए हैं। हाल ही में पक्षियों में बर्ड फ्लू भी फैला है। हालांकि जैसलमेर जिले में अभी तक ऐसा कोई मामला सामने नहीं आया है, मगर शनिवार को एक साथ 6 कुरजा पक्षी मृत व 2 बीमार मिलने पर पशुपालन विभाग व वन विभाग अलर्ट मोड पर आ गए हैं। दोनों विभागों की टीमों ने मौके पर जाकर पक्षियों को पशुपालन विभाग लाए हैं और अब इनकी जांच करेंगे ताकि बर्ड फ्लू है या नहीं इसकी पुष्टि की जा सके। दिसंबर में फलोदी में आया बर्ड फ्लू दरअसल, दिसंबर महीने में राजस्थान के फलोदी जिले में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है। खासकर खीचन इलाके में मृत पाए गए डेमोसाइल क्रेन (कुरजां) की विसरा जांच में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है। विसरा के सैंपल 19 दिसंबर को भोपाल की हाई सिक्योरिटी एनीमल डिजीज लैब में भेजे गए थे, जहां से आई रिपोर्ट में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई। इसके बाद से पशुपालन विभाग और वन विभाग ने बर्ड फ्लू के प्रसार को रोकने के लिए तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी है। पशुपालन विभाग ने रैपिड रिस्पॉन्स टीम गठित की है, जबकि वन विभाग ने निगरानी और सर्वेक्षण दलों को तैनात किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *