ICAI जोधपुर ब्रांच के चुनाव कल:सुबह 8 बजे से वोटिंग होगी शुरू, 4 साल के लिए बनेगी कार्यकारिणी

इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) जोधपुर ब्रांच के चुनाव 12 जनवरी को होंगे। पाल-चौपासनी लिंक नहर रोड स्थित आईसीएआई भवन में बनाए गए मतदान केंद्र पर करीब 2500 सदस्य मतदान कर आईसीएआई प्रतिनिधियों का चयन करेंगे। आईसीएआई के जोधपुर चैप्टर के पूर्व अध्यक्ष अजय सोनी ने बताया- मतदान प्रक्रिया सुबह 8 से शाम 6:30 बजे तक होगी। आईसीएआई चुनाव आयोग ने सभी सदस्यों से समय पर मतदान केंद्र पर पहुंचने और अपने मताधिकार का उपयोग करने की अपील की है। मतदाता को अपना सीए आईडी कार्ड या अन्य कोई भी सरकारी मान्यता वाला परिचय- पत्र साथ रखना जरूरी होगा। सोनी के अनुसार- इस साल कार्यकारिणी का चुनाव 4 सालों के लिए किया जाएगा, जिसमें 14 सदस्य अपना भाग्य आजमाएंगे। इनमे से 9 सदस्यों की कार्यकारिणी बनेगी, जो साल 2025-2029 तक जोधपुर ब्रांच का काम देखेगी। मतदान के नतीजे और विजेताओं की घोषणा आईसीएआई की आधिकारिक वेबसाइट और संबंधित माध्यमों पर की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *