बाड़मेर रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना मिलने पर जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर बाड़मेर हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में शिफ्ट करवाई गई। मृतक के पास में कोई डॉक्यूमेंट नहीं मिलने से उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई। फिलहाल जीआरपी पुलिस सोशल मीडिया के जरिए मृतक की पहचान करने का प्रयास कर रही है। पुलिस के अनुसार शनिवार को रेलवे प्लेटफॉर्म पर कालका एक्सप्रेस ट्रेन शटिंग करने के दौरान अधेड़ ट्रेन की चपेट में आ गया। इससे व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई। रेलवे कार्मिकों ने जीआरपी पुलिस को सूचना दी। वहीं मौके पर पहुंचकर मौका मुआयना कर बॉडी को कब्जे में लेकर बाड़मेर हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया। मृतक की तलाशी लेने पर उसके पास से कोई आईडी प्रूफ नहीं मिला। इससे मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। जीआरपी थाना प्रभारी पूनमाराम ने बताया- मृतक की पहचान के लिए सोशल मीडिया सहित अन्य माध्यमों से फोटो शेयर किए जा रहे हैं। लोगों से अपील की है कि पहचान होने पर जीआरपी पुलिस को फोन करके बताए। मृतक का हुलिया
जीआरपी पुलिस के अनुसार- मृतक की उम्र करीबन 50 साल है। उसका रंग गेंहुआ, कद करीबन 5.5 इंच, काले बाल व चेहरे पर सफेद रंग की हल्की दाढ़ी व मूंछ बढ़ी हुई। बदन पर खाकी बाजू वाली सफेद व काली चौकड़ीदार स्वेटर जिसमें नीचे पिंक कलर का शर्ट पहना हुआ है। उसके नीचे गर्म बनियान पहनी है और नीली कलर की पेंट पहनी है। इसके नीचे लोअर पहना हुआ है। शिनाख्त योग्य शरीर पर कोई निशान नहीं है।


