ग्वालियर में कुएं को लेकर दो पड़ोसियों में विवाद:खूनी संघर्ष में कई घायल, पुलिस ने क्रॉस केस दर्ज किया

ग्वालियर के मोहना थाना क्षेत्र के टीकला गांव में कुएं के पानी के उपयोग को लेकर दो पड़ोसी परिवारों के बीच विवाद हो गया। यह विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया, जिसमें दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना शनिवार की है। गांव के हरदौल परिहार, सुमन परिहार, घनश्याम परिहार और रानी परिहार ने पुलिस मुख्यालय पहुंचकर बताया कि उनका पड़ोस में रहने वाले प्रमोद परिहार, कप्तान परिहार, नारायण परिहारऔर दीवान परिहार से पिछले डेढ़ साल से विवाद चल रहा है। विवाद का मुख्य कारण खेत में बना एक कुआं है, जिसके पानी का उपयोग सिंचाई के लिए किया जाता है। शिकायतकर्ताओं के अनुसार, दूसरे पक्ष द्वारा कुएं के उपयोग को लेकर आए दिन विवाद किया जाता है। शनिवार को यह विवाद मारपीट में बदल गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोटें आईं और वे लहूलुहान हो गए। उन्होंने आरोप लगाया कि मोहना पुलिस द्वारा उनकी शिकायत पर ठीक से सुनवाई नहीं की जा रही है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे पक्ष ने यह भी दावा किया कि कुआं उनका है और वे इससे संबंधित दस्तावेज भी प्रस्तुत कर चुके हैं। इसके बावजूद दूसरा पक्ष लगातार विवाद करता रहता है और पानी के उपयोग को लेकर भी आए दिन झगड़ा होता है। वहीं, इस मामले पर पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना की विस्तृत जांच की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *