जेल में विचाराधीन बंदी की मौत:सीने में दर्द होने पर पीबीएम अस्पताल लेकर आए, एक दिन पहले हुआ पेट दर्द

एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार बीकानेर सेंट्रल जेल के बंदी की हार्ट अटैक से मौत हो गई। भुट्‌टों का चौराहा क्षेत्र में रहने वाले सलमान खान को पिछले दिनों गिरफ्तार किया गया था। उसकी शुक्रवार को तबीयत खराब हुई और रात को अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। जेल अधीक्षक अभिषेक शर्मा ने बताया- तीस साल के सलमान खान निवासी भुट्टो का बास को गुरुवार को पेट दर्द की शिकायत हुई थी। जिसके बाद उसका इलाज चल रहा था। इस बीच उसने शुक्रवार शाम को सीने में दर्द की शिकायत की। उसे तुरंत पीबीएम अस्पताल रैफर किया गया। जहां रात करीब नौ बजकर बीस मिनट पर जेल कर्मी उसे लेकर पहुंच गए। अस्पताल में डॉक्टर्स ने से मृत घोषित कर दिया। जेल से रवाना होने तक उसकी सांस चल ही थी। एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार गत पंद्रह दिसम्बर को उसे एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया था। उस पर नशा के सामान की बिक्री करने के गंभीर आरोप लगे थे। उसके खिलाफ एनडीपीएस कोर्ट में मामला चल रहा था। इस बीच उसे जेल भेजा गया। प्रथम दृष्ट्या माना जा रहा है कि उसे हार्ट अटैक आया था। पोस्टमार्टम कर शव सौंपा सलमान के शव का शनिवार सुबह पोस्टमार्टम किया गया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी कि उसकी मौत कैसे हुई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *