कपूरथला में 2 नशा तस्कर गिरफ्तार:हेरोइन और 15 किलो बरामद, अलग-अलग जगह से पकड़े गए

कपूरथला पुलिस ने दो अलग-अलग जगहों से नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। थाना सुभानपुर और थाना भुलत्थ पुलिस की कार्रवाई में आरोपियों से 12 ग्राम हेरोइन और 15 किलो डोडे चूरा पोस्त बरामद किया गया है। सुभानपुर थाने के एसएचओ कंवरजीत सिंह के अनुसार, एएसआई सुखविंदर सिंह की टीम ने गश्त के दौरान डोगरांवाल गेट के पास से कश्मीर सिंह उर्फ शीरा को गिरफ्तार किया। आरोपी ने पुलिस को देखते ही एक मोमी लिफाफा फेंक दिया, जिसमें से 12 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपी जगजीत नगर हमीरा का रहने वाला है। वहीं थाना भुलत्थ के एसएचओ हरजिंदर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गांव लिट्‌टां के रहने वाले सतनाम सिंह को 15 किलो डोडा चूरा पोस्त के साथ गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। सतनाम सिंह को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे तीन दिन का पुलिस रिमांड मिला है। पुलिस दोनों मामलों में आगे की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *