अमृतसर | थाना चाटीविंड पुलिस ने 50 लाख फिरौती मांगने और पिता-पुत्र को धमकी देने वाले आरोपी को गुरदासपुर से काबू किया है। आरोपी की पहचान हरप्रीत सिंह निवासी देहड़ गवार के रूप में हुई है। जबकि उसके एक साथी जगरूप सिंह निवासी भगवानपुर को नामजद किया गया है। सरबिंदरजीत सिंह निवासी मानांवाला ने बताया कि 12 दिसंबर को विदेशी नंबर से कॉल आई। कॉलर ने खुद को जगरूप सिंह बताते हुए कहा कि वह यूके में रहता है। 50 लाख रुपए चाहिए, नहीं दिए तो जान से मार देंगे।


