खेतों में काम कर रहे परिवार पर हमला, 9 हमलावरों पर पर्चा

अमृतसर| खेत में काम कर रहे एक परिवार पर जानलेवा हमला कर युवती को अगवा करने की कोशिश का मामला सामने आया है। थाना तरसिक्का पुलिस ने इस मामले में 9 आरोपियों के खिलाफ पर्चा दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित शाहदीन ने बताया कि आरोपी बाइक और एक गाड़ी में सवार होकर आए और उनकी भतीजी को जबरन ले जाने लगे। रोकने पर आरोपियों ने दातर, गंडासी और डंडों से हमला कर उनके बेटे सैफदीन, सरीफदीन और रफी जख्मी कर दिया। शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। यह घटना 18 दिसंबर गांव सिंघपुरा की है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान कालू, शीखा, गणी, शैन अली, सदीक, सफी और सुरमूदीन निवासी खडूर साहिब के रूप में हुई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *