कालिका धाम में किया हवन

जालंधर| कालिका धाम किशनपुरा में भक्तों की ओर से दुख निवारण चंडी महायज्ञ किया गया। धाम के आचार्य इंद्रदेव ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भक्तों से हवन कुंड में आहुतियां डलवाईं। उन्होंने कहा कि हवन यज्ञ करने से हर प्रकार के दोषों का निपटारा किया जा सकता है। वायु प्रदूषण को कम करने के लिए देश में विद्वान लोग यज्ञ किया करते थे। तब हमारे देश में कई तरह के रोग नहीं होते थे। भक्तों ने दरबार में माथा टेककर अपने परिवार की खुशहाली के लिए प्रार्थना की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *