जालंधर| श्री गुरु नानक देव जी की तेरा तेरा हट्टी के सात साल पूरे होने पर मीटिंग आयोजित की गई। इसमें संस्था के मुख्य सेवादार तरविंदर सिंह रिंकू ने कहा कि हमारी संस्था द्वारा निस्वार्थ रूप से की जा रही सेवा के 7 साल पूरे होने पर होने वाले हैं और संस्था के 8वें साल में प्रवेश करने पर गुरु साहिब का धन्यवाद करते हुए 21 दिसंबर को सुबह 8 से 9:30 बजे तक श्री सुखमनी साहिब जी के पाठ के बाद सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक मेडिकल कैंप लगाया जाएगा।


