कोर्स पूरा होने पर लड़कियों की टेस्ट की प्रैक्टिकल नॉलेज

भास्कर न्यूज | जालंधर लायंस क्लब जालंधर ने प्रधान प्रभजोत सिद्धू और मुख्य मेहमान डॉक्टर विधि खिंदर की अगुवाई में सिलाई का कोर्स पूरा होने पर लड़कियों की प्रैक्टिकल नॉलेज टेस्ट की। लाजपत नगर स्थित लायंस भवन में सिलाई सेंटर की लड़कियों ने सिलाई किए हुए कपड़े दिखाए। उन्होंने कहा इन कपड़ों को हमने सिलाई सेंटर में ही सिया है। मुख्य मेहमान डॉक्टर विधि खिंदर ने कहा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का लायंस क्लब का यह प्रोजेक्ट सराहनीय है। प्रधान प्रभजोत सिद्धू ने कहा कि हमारा क्लब जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए हमेशा तत्पर रहता है। इस मौके पर प्रथम लेडी रमनदीप कौर, डॉक्टर तन्वी चोपड़ा, ज्योति, जॉइंट सेक्रेटरी जगन्नाथ सैनी, खुशपाल सिंह, गुरदीप सिंह ठुकराल, जसवंत सिंह, सरवन कुमार अग्रवाल व अन्य सदस्य शामिल रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *