150 बच्चों को स्वेटर और खाने-पीने का सामान बांटा

जालंधर| एजुयूथ फाउंडेशन के सदस्यों की ओर से गुरु नानक पब्लिक स्कूल वरियाणा में जरूरतमंद बच्चों को खाद्य सामग्री बांटी गई। इस अवसर पर संस्था के सदस्यों ने नर्सरी से लेकर छठी क्लास के 150 स्टूडेंट्स के बीच स्वेटर और बिस्किट, सैंडविच, चिप्स और जूस पैक बांटे। प्रो. कंवर सरताज सिंह ने कहा कि हमारी संस्था का मकसद युवा पीढ़ी को शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित करना है। युवा हमारे देश का भविष्य हैं और सभी नागरिकों का यह नैतिक कर्तव्य है कि उन्हें अपनी पढ़ाई पूरी करने के लिए बेहतरीन संसाधन उपलब्ध कराएं। यहां एमडी इकबाल सिंह और प्रिंसिपल कमलजीत कौर के अलावा गुरकीरत तूर, प्रभ ढिल्लों, तरुण शर्मा, अंजू शर्मा, वंदना, गोल्डी, जसप्रीत कौर, पिंदर कौर, सुरिंदर कौर, अंजलि मौजूद रहे। बच्चों में खाद्य सामग्री वितरित करते फाउंडेशन के सदस्य।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *