भास्कर न्यूज | जालंधर जैन सेवा समिति के सदस्यों द्वारा एजुकेशनल वेलफेयर मिशन शिव नगर नागरा स्थित फ्री स्कूल में 70 बच्चों को गर्म टोपी, दस्ताने, जुराबें, पैंसिल समेत खाद्य सामग्री वितरित की। सर्वप्रथम महामंत्र नवकार का सामूहिक उच्चारण करवाया गया। इसके बाद प्रधान मुस्कान जैन ने ऋषभ जैन को जन्मदिन पर बधाई दी और विशिष्ट सहयोग के लिए रेणु जैन, आदर्शवीर जैन, प्रियंका जैन, पुनीत जैन, साक्षी जैन, ऋषभ जैन समस्त चूड़ियां वाले परिवार का आभार जताया। यहां ऐजुकेशनल वेलफेयर मिशन संचालक राजन, समिति राजेश जैन बोबी, राजेश जैन, दर्शन जैन, गगन जैन, राजेश जैन, निखिल जैन, साक्षी जैन, कविश जैन, इरांश जैन समेत अन्य मौजूद रहे।


