देवरी–सारागांव | प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग, भारत सरकार के निर्देशानुसार 19 से 25 दिसंबर तक जिलेभर में सुशासन सप्ताह – ‘प्रशासन गांव की ओर’ अभियान का आयोजन किया जा रहा है। इसका उद्देश्य सुशासन को बढ़ावा देना, आम जनता की शिकायतों का त्वरित समाधान और बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराना है। इसके लिए विकासखंड मुख्यालयों और ग्राम पंचायतों में विशेष शिविर लगाए जा रहे हैं। अभियान के तहत बम्हनीडीह विकासखंड की 60 ग्राम पंचायतों को तीन जोनों में विभाजित किया गया है। प्रथम जोन का आयोजन 19 दिसंबर को तालदेवरी हाईस्कूल में 19 ग्राम पंचायतों के लिए हुआ। द्वितीय जोन का आयोजन 20 दिसंबर को हायर सेकेंडरी स्कूल सरवानी में 19 ग्राम पंचायतों के लिए किया गया। तृतीय जोन का आयोजन 23 दिसंबर को हायर सेकेंडरी स्कूल देवरी में होगा।


