मिसदा | रेडिएंट ग्लोबल स्कूल में शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि बीईओ तरुण साहू थे और अध्यक्षता विद्यालय के प्रिंसिपल राजकुमार महिलांगे ने की। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि गीताराम महिलांगे, कार्तिक निराला, जीआर खन्ना, रामप्रसाद राही, शांति लकड़ा, दुजराम महिलांगे, पुरुषोत्तम जाहिरे, हीरामन महिलांगे, मोहर सिंह रत्नाकर, धीरमन आदित्य, सुशील महिलांगे सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिनकी अतिथियों और अभिभावकों ने सराहना की। मुख्य अतिथि तरुण साहू ने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ अनुशासन, संस्कार और मेहनत को जीवन में अपनाने का संदेश दिया। प्राचार्य राजकुमार महिलांगे ने अतिथियों, अभिभावकों और विद्यालय परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया।


