भास्कर न्यूज | जशपुरनगर जिले के बच्चों को पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखने के लिए 21 दिसंबर से तीन दिवसीय राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो अभियान का आगाज होने जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने जिले के 1,16,483 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जी.एस. जात्रा के अनुसार, अभियान को दो चरणों में पूरा किया जाएगा। 21 दिसंबर जिले भर में बनाए गए पोलियो बूथों पर 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को दवा पिलाई जाएगी। 22 और 23 दिसंबर को स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर उन बच्चों को कवर करेंगी जो पहले दिन बूथ तक नहीं पहुंच पाए थे। प्रशासन ने इस अभियान को सफल बनाने के लिए बड़े पैमाने पर तैयारी की है, कुल पोलियो बूथ 1,199 जिसमें स्वास्थ्य केंद्र एवं आंगनबाड़ी केंद्र शामिल है ,स्वास्थ्य कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और मितानीन समेत कुल 4,721 कर्मी तैनात।224 सुपरवाइजरों की देखरेख में पूरा अभियान चलेगा।मेला-बाजार, बस स्टैंड, ईंट-भट्ठों और निर्माणाधीन स्थलों के लिए मोबाइल टीमों का गठन किया गया है। {पत्थलगांव 191 26,036 {बगीचा 219 23,580 {फरसाबहार 148 14,803 {जशपुर 173 13,168 {कुनकुरी 150 13,075 {कांसाबेल 84 10,600 {मनोरा 146 8,336 {दुलदुला 88 6,885 कलेक्टर ने विभागों को दिए जरुरी निर्देश कलेक्टर रोहित व्यास ने इस राष्ट्रीय अभियान की सफलता के लिए शिक्षा, पंचायत, महिला एवं बाल विकास और परिवहन विभाग को आपसी समन्वय से काम करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जोर दिया कि जिला पूर्णतः कवर होना चाहिए ताकि कोई भी बच्चा न छूटे। अभियान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए जिला मुख्यालय में नर्सों और मितानिनों द्वारा रैली निकाली गई। सीएमएचओ द्वारा प्रचार-प्रसार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया, जो गांव-गांव जाकर पालकों को जागरूक करेगा।


