मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार ने दो वर्ष के कार्यकाल में जनकल्याण और विकास की ऐसी मजबूत नींव तैयार की है। सुशासन, सेवा एवं संवेदनशीलता हमारी सरकार की कार्य संस्कृति बन चुकी है। शर्मा शनिवार को भीलवाड़ा के मांडलगढ़ में ग्रामीण समस्या समाधान शिविर का अवलोकन और विशाल जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि ग्रामीण और शहरी शिविरों के माध्यम से योजनाओं और सेवाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जा रहा है। अब तक 4 लाख 80 हजार से अधिक मूल निवास और जाति प्रमाण पत्र, 2 लाख 57 हजार पट्टों के वितरण के साथ ही, 5 लाख फार्मर रजिस्ट्री, भू-राजस्व शुद्धिकरण और नामांतरण के प्रकरण निस्तारित किए गए हैं। लगभग सवा तीन लाख मंगला पशु बीमा पॉलिसी जारी की गई हैं और लगभग 14 लाख लोगों की टीबी की स्क्रीनिंग भी की गई है। 322 करोड़ कार्यों का लोकार्पण शर्मा ने भीलवाड़ा में 322 करोड़ रुपए से अधिक राशि के 30 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि इनमें से 22 करोड़ रुपये से अधिक की राशि के जीएसएस, स्वास्थ्य केंद्र, लैब, विद्यालय, महाविद्यालय और उप तहसील कार्यालय से जुड़े विकास कार्यों का लोकार्पण किया गया है। वहीं, 300 करोड़ रुपये से अधिक राशि के विकास कार्यों की नींव रखी गई है। उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने कहा कि मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व में प्रदेश के विकास को नई दिशा मिल रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार गरीब परिवार की महिलाओं को रसोई गैस सिलेंडर पर सब्सिडी, किसानों को सम्मान निधि एवं युवाओं को रोजगार प्रदान करते हुए हर वर्ग का उत्थान सुनिश्चित कर रही है। सेना के कार्यक्रम में भाग लिया मांडलगढ़ में सीएम ने किया ग्रामीण समस्या समाधान शिविर का अवलोकन भजनलाल शर्मा ने कहा- यह गौरव का विषय है कि 78वें आर्मी डे परेड 2026 की मेजबानी जयपुर कर रहा है। शर्मा जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी में 78वें आर्मी डे परेड संयुक्त कर्टन रेजर कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। 8 से 12 जनवरी तक ‘नो योर आर्मी’ प्रदर्शनी लगेगी। 15 जनवरी को एसएमएस स्टेडियम में ‘शौर्य संध्या 2026’ के दौरान ऑपरेशन सिंदूर का भव्य लाइट एंड साउंड शो होगा 1000 ड्रोन्स का शो भी होगा।


