दमुआ थाना क्षेत्र के झिरीघाटी पर शनिवार को सीमेंट से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। घाट पर अचानक बाइक सामने आने से चालक गाड़ी से नियंत्रण खो बैठा और ट्रक पलट गया। हादसे में ट्रक सवार हमालों में से दो की मौके पर मौत हो गई। वहीं ट्रक की चपेट में आए बाइक सवार तीन युवक और पांच हमालों को गंभीर चोट आई है। सभी घायलों को दमुआ अस्पताल लाया गया। दो घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया था। जिला अस्पताल लाते वक्त एक घायल ने रास्ते में दम तोड़ दिया। पुलिस टीम ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।


