मप्र के ​इकलौते हिलस्टेशन में अब पर्यटकों का जमावड़ा‎‎:पचमढ़ी – विंटर वेकेशन से पहले होटल महंगे, एडवांस बुकिंग बढ़ी

हिल स्टेशन पचमढ़ी में अब पर्यटकों की भीड़ बढ़ने जा रही है। चार दिन बाद विंटर वेकेशन शुरू हो रहा है। इसमें बड़ी संख्या में पर्यटक और लोग पचमढ़ी में छुट्टियां बिताने जाएंगे। इस दौरान पीक सीजन भी 24 दिसंबर से शुरू हो जाएगा। इसमें जिप्सी का किराया हर पॉइंट पर अब पुराने से एक हजार रुपए ज्यादा देना होगा। साथ ही होटलों के कमरों का किराया भी 25 प्रतिशत तक महंगा हो गया है। सबसे खास है कि अगले 12 से 14 दिन के लिए पचमढ़ी में एडवांस बुकिंग चल रही है। कई होटलें 60 प्रतिशत तक बुक हो चुकी हैं। इसलिए लोगों को पचमढ़ी में जाने से पहले वहां रुकने की व्यवस्था जरूर चेक करनी चाहिए। वहीं पुलिस विभाग की तरफ से सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। भीड़ को देखते हुए पुलिस बल तैनात होगा। पिपरिया एसडीओपी को सुरक्षा व्यवस्था के लिए विशेष जिम्मेदारी एसपी ने दी है। पचमढ़ी में पर्यटकों के लिए पीक सीजन 24 दिसंबर से 2 जनवरी तक रहेगा। जिला पंचायत की ओर से इसके लिए पत्र भी जारी किया गया है। टैक्सी यूनियन प्रभारी अनुराग अग्रवाल ने बताया कि जिस भी साइट पर लोग जाते हैं, वहां के लिए जो किराया तय रहता है, उससे एक हजार रुपए अधिक लगेगा। 2 जनवरी तक किराया बढ़ा रहेगा। इसी तरह होटल यूनियन के अध्यक्ष आनंद धूत ने बताया कि होटलों के कमरों की बुकिंग इस समय 60 प्रतिशत हो गई है। बुकिंग के साथ ही 25 प्रतिशत तक किराया बढ़ा रहेगा। इस समय होटलों में कमरे 2000 रुपए से मिलना शुरू हो रहे हैं। पचमढ़ी में सभी तरह की करीब 100 होटलें हैं। जब भीड़ अधिक होगी तब कमरे मिलने की स्थिति साफ नहीं रहती है। नए साल के लिए 60% से ज्यादा हो चुकी होटलों की बुकिंग हिल स्टेशन पचमढ़ी पर्यटकों को हमेशा आकर्षित करती है। यहां पर बीफॉल, डचेस फाल, महादेव मंदिर, चौरागढ़, जटाशंकर, हांडी खोह सहित धूपगढ़ है। धूपगढ़ में सूर्यास्त का नजारा विशेष रूप से नजर आता है। धूपगढ़ ऊंची चोटी पर स्थित है। इसलिए यहां भारी भीड़ रहती है। पचमढ़ी में शनिवार-रविवार को भी पर्यटक पहुंच रहे हैं। रात में होगी पेट्रोलिंग, जवान भी तैनात रहेंगे: पचमढ़ी में पर्यटकों की सुरक्षा के लिए भी पुलिस की व्यवस्था रहेगी। एसपी सांई कृष्णा ने एसडीओपी को पचमढ़ी में व्यवस्था की जिम्मेदारी दी है। एसडीओपी मोहित यादव ने बताया कि वहां अतिरिक्त पुलिस बल रहेगा। पुलिस लाइन से भी बल बुलाएंगे। रात में पेट्रोलिंग होगी। जाम नहीं लगे इसके लिए भी पॉइंट लगाए जाएंगे। जहां कैमरे लगे हैं वहां से कैमरों से निगरानी होगी। पचमढ़ी, पिपरिया थाना का स्टाफ भी लगातार पेट्रोलिंग में रहेगा। पचमढ़ी में ये खास

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *