करेड़ी| प्रसिद्ध संत और भागवत कथाचार्य गुरुदेव प्रेमनारायण जी गेहूंखेड़ी द्वारा करेड़ी मे एक दिवसीय भागवत कथा आयोजन होगा। स्थानीय कृषि उपज मंडी परिसर में होने वाली यह कथा रविवार दोपहर 12 से 3 बजे के बीच आयोजित होगी। जिसमें बड़ी संख्या में करेड़ी और आसपास के गांव के श्रद्धालु वक्ता शामिल होंगे। कथा का आयोजन करेड़ी के सभी ग्रामीणों द्वारा संयुक्त रूप से करवाया जा रहा है।


