डिप्टी सीएम डॉ प्रेमचंद बैरवा 12 जनवरी (रविवार) को भीलवाड़ा आएंगे। प्रभारी मंत्री डॉ बैरवा रविवार दोपहर 12.15 बजे जिला मुख्यालय पर नगर निगम टाउन हॉल में आयोजित मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव के जिला स्तरीय कार्यक्रम, विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे। आयोजन के दौरान नवनियुक्त कार्मिकों को नियुक्त पत्र प्रदान करेंगे। इसके बाद डॉ बैरवा दोपहर 2.15 बजे जयपुर के लिए रवाना होंगे। सीएम भजनलाल शर्मा वर्चुअली रविवार, 12 जनवरी को दोपहर 12 बजे जिला स्तरीय रोजगार उत्सव में नवनियुक्त कर्मयोगियों को नियुक्ति पत्र प्रदान करेंगे। इस मौके पर विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण समारोह टाउन हॉल में आयोजित किया जाएगा।


