वैन में आग का VIDEO:नशे में दो पक्षों में विवाद हुआ, झगड़े में गाड़ी को आग के हवाले किया

जिले के सुल्तानपुर थाना क्षेत्र में आपसी विवाद में वैन को आग लगाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि गली में तेज स्पीड से गाड़ी चलाने से टोकने पर विवाद हुआ था। जिसके बाद झगड़ा इतना बड़ा की कुछ लोगों ने गाड़ी में आग लगा दी। घटना गुरूवार रात 10 बजे के आसपास की है। गाड़ी में आग का वीडिया सामने आया है। पुलिस ने नशे में दो पक्षों में कहासूनी होने की बात बताई है। सुल्तानपुर थाना ASI विजेंद्र ने बताया कि घटना संजय नगर की है। नशे में दो पक्ष किसी बात को लेकर झगड़े थे। जिसके बाद एक पक्ष ने गली में खड़ी वैन के आग लगा दी और से फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। इस सम्बंध में रामप्रसाद की पत्नी ने थाने में शिकायत दी है। शिकायत में गली के तीन युवकों गाली गलौच का आरोप लगाया है। अभी गाड़ी में आग लगाने की शिकायत नहीं दी। गाड़ी रामप्रसाद के किसी रिश्तेदार की बताई है। शुरूआती जांच में शराब के नशे में दोनों पक्षों के बीच कहासूनी होने की बात सामने आई है। मामले की जांच कर रहे है। वीडियो-रवि मेघवाल, सुल्तानपुर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *